
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हुए आप के
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा की राजनीति से ताल्लुक रखने वाले चर्चित नेता अशोक तंवर अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं अशोक तंवर ने दिल्ली में ‘आप’ सुप्रीमो केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा चर्चा है कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी की तरफ से अशोक तंवर को हरियाणा के अंदर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है





















