
हरियाणा के 7.5 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किये सीईटी के नतीजे
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ग्रुप सी के लिए हुए हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा-2022 का परिणाम जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर उपलब्ध लिंक https://hsscrec22.samarth.ac.in पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना सीईटी स्कोर कार्ड की जांच व डाउनलोड कर सकते हैं।























