
चंडीगढ़, 18 दिसंबर (विश्ववार्ता, गुरप्रीत): हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा हमारा प्रदेश शांतिप्रिय प्रदेश है, जहां नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध नही है। इसके बावजूद भी राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है।
गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को कायम रखा जाएगा तथा माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि मेवात एवं राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन तुस्त-दुरूस्त है और पूरी स्थिति पर निगरानी रखने का कहा गया है।
चंडीगढ़, 18 दिसंबर (विश्ववार्ता, गुरप्रीत): हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री श्री अनिल विज ने कहा राज्य के सभी अस्पतालों, व्यवसायिक एवं गैर व्यवसायिक प्रतिष्ठïानों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) हेतु एनओसी की उपलब्धता के लिए सर्वे करवाया जाएगा। श्री विज ने ऐसी इमारतों में फायर सेफ्टी से संबंधित सभी कमियों को तुरन्त दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, जिन प्रतिष्ठïानों में नियमानुसार फायर सुरक्षा की उचित व्यवस्था नही है। इससे न केवल उनके प्रतिष्टïानों मेें जान-माल की सुरक्षा होगी बल्कि किसी भी प्रकार के हादसे को रोकने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध लोगों को जागरूक भी किया जाएगा ताकि वे अपने आसपास के स्थानों को भी सुरक्षित रखने में मदद कर सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उपमंडल, जिला अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में भी फायर सेफ्टी की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठï अधिकारियों को तुरन्त रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में उन्होंने विभागों को पहले ही जिला फायर अधिकारियों से एनओसी लेने के निर्देश दिए थे, जिसके आधार रिपोर्ट मांगी गई है।





















