
नई दिल्ली. सोने की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है.आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त रही. MCX पर आज सुबह कारोबारी सत्र के दौरान, सोना सपाट 0.13 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा. वहीं, चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 176 रुपये की गिरावट के साथ 45,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ


















