
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में मामूली बढ़त है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 0.12 फीसदी यानी 58 रुपये की तेजी के साथ 47216 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, MCX पर चांदी वायदा 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 61951 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में गोल्ड सपाट रहा था और चांदी में 0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी.


















