
नई दिल्ली. (विश्ववार्ता): . भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा है. एमसीएक्स पर आज गोल्ड 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 47,670 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी 0.26 फीसदी बढ़कर 72,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब आ गई है. अगर देखा जाए तो शादियों के सीजन के साथ ही सोने के भाव में चमक आने लगी है.




















