
सेना ने ‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) : सेना ने ‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है,अग्निवीर की नई भर्ती प्रक्रिया के तहत भर्ती के लिए टेस्ट यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन होगा। ये एग्जाम एक घंटे का होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनैस) संबंधी परीक्षण और मैडीकल जांच से गुजरना होगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर अलॉट किए जाएंगे। अप्रैल 2023 में होने जा रहे सीईई के लिए 200 एग्जाम सेंटर होंगे।





















