
चंडीगढ़ 17 जून (विश्व वार्ता )-शहर के सेक्टर 25 में भी कोरोना वायरस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सेक्टर 25 मैं आए एक पॉजिटिव मरीज के बाद बुधवार को तीन और नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। हालांकि यह तीनों मरीज मंगलवार को पॉजिटिव आए 35 वर्षीय व्यक्ति के परिवार के ही सदस्य हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ विभाग की ओर से संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार कर उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। शहर में अब तक कुल 368 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 302 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।जबकि 60 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है।
Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 17 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ...





















