
मुंबई, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता): शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे दिन शुरूआती दौर मे ही 15 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंक लुढक़ कर एक बार फिर 30 हजार अंक के नीचे आ गया. इसी तरह, निफ्टी भी 20 अंक की गिरावट के साथ 8780 अंक के नीचे कारोबार करता दिखा।. इसके अगले कुछ मिनटों में सेंसेक्स करीब 600 अंक रिकवर होकर 30,500 अंक के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 160 अंक की बढ़त के साथ 9 हजार अंक के करीब आ गया।


















