
नई दिल्ली. आज सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान के साथ खुले. BSE का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 115.89 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 51,818.99 पर खुला. वहीं, NSE का निफ्टी (NSE Nifty)24.90 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 15,549.95 पर खुला. 30 शेयरों वाले BSE पर शुरूआती कारोबार के दौरान, 14 शेयर हरे निशान पर और 16 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.


















