मुंबई 17 नवंबर (विश्ववार्ता) : भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखने लगा है. शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अब हर दिन अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स पहली बार 44 हजार अंक के पार पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 13 हजार के नए रिकॉर्ड स्तर के करीब आ गया है. भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक का ये ऑल टाइम हाई लेवल है.
मंगलवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई इंडेक्स पर बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक शामिल हैं. वहीं, आईटी सेक्टर में इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल के शेयर शामिल हैं. आपको बता दें कि बालीप्रतिपदा के उपलक्ष्य में सोमवार को शेयर बाजार बंद थे.




















