सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष
एक भारतीय समेत कम से कम इतने लोगों की मौत
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य इलाकों में सेना तथा अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष में एक भारतीय समेत कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। हिंसा में कम से कम 595 लोग जख्मी हुए हैं। इस संघर्ष से लोकतंत्र बहाल करने की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है।
सेना और उसके पूर्व साझेदार तथा अब प्रतिद्वंद्वी रैपिड सपोर्ट फोर्स समूह के बीच महीनों के तनाव के बाद संघर्ष हुआ है। अब्देल फतेह अल बुरहान के नेतृत्व वाली सेना ने एक बयान में RSF के साथ बातचीत से इनकार करते हुए इसे भंग करने की बात कही है और इसे ‘बागी मिलिशिया’ करार दिया है। वहीं अर्द्धसैनिक समूह ‘RSF’ ने सशस्त्र बलों के प्रमुख को ‘अपराधी’ बताया है।
वर्ष 2021 में देश में तख्तापलट हुआ था और अब इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि दोनों के बीच संघर्ष जारी रह सकता है।।






















