
सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आज आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की याचिका खारिज करते हुए कहा कि आपके लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका सहित विभिन्न कानूनी उपाय उपलब्ध हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सीजीआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- आपको हाईकोर्ट जाना चाहिए था, सीधे सुप्रीम कोर्ट से जमानत क्यों मांग रहे हैं। आप अनुच्छेद 32 के तहत यहां क्यों आए। यह अच्छी और स्वस्थ परंपरा नहीं है।
बतां दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सोमवार को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था।























