
सुप्रीम कोर्ट मे आज इतने नये जज लेंगे शपथ
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट में आज को पांच नए न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। इनमें से तीन राजस्थान, पटना और मणिपुर के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश- जस्टिस पंकज मिथल, जस्टिस संजय करोल और पीवी संजय कुमार हैं। पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज मिश्रा भी शपथ लेंगे।
आपकी जाकारी के लिए बतां दे कि इसी के साथ शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 32 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के छह सदस्यीय कॉलेजियम ने 13 दिसंबर, 202 को इन सभी पांचों जजों के नामों की सिफारिश की थी। कॉलेजियम ने दो और जजों के नाम की सिफारिश की है। उनकी नियुक्त के बाद सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीश हो जाएंगे जो उसकी पूरी क्षमता है।





















