
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार मे जातीय जनगणना के खिलाफ सभी यचिकाओं को किया खारिज
बिहार सरकार को दी बडी राहत
चंडीगढ़, 20 जनवरी (विश्व वार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने आज बिहार सरकार को बडी राहत देते हुए जाति आधारित जनगणना कराने को चुनौती देने वाली विभिन्न सभी याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया। बिहार सरकार द्वारा पूरे राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने के फैसले के खिलाफ लगी याचिकाओं पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को संबंधित उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने और कानून के अनुसार, उचित उपाय खोजने की स्वतंत्रता है। इसी के साथ अब बिहार में जातिगत जनगणना कराना जारी रह सकेगा।























