
सीएम बघेल के घर गूंजी किलकारी, कहा मैं दादा बन गया
ट्विट कर किया खुशी का इजहार
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) छत्तीसगढ़ की राजनीति में कका के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उन्हें पोता हुआ है। भिलाई के एक निजी अस्पताल में उनके पुत्र चैतन्य बघेल और पुत्रवधू ख्याति बघेल को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इसकी जानकारी सीएम बघेल ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं दादा बन गया, पोता हुआ है’। बहू ख्याति ने आज सुबह भिलाई रामनगर स्थित बीएम शाह अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद रहा। डॉक्टर ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1610147769016254464?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1610147769016254464%7Ctwgr%5E14637e29538a1c9f79fb1cba45b22ad1fb0d16c7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjandhara24.com%2Fnews%2F135042%2Fcm-baghels-house-echoed-with-a-tweet-saying-that-he-has-become-a-grandfather-and-has-become-a-grandson%2F























