
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामला:
दीपक मुंडी सहित तीनों आरोपियों का मिला रिमांड
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में कल नेपाल की सीमा के पास गिरफ्तार होने के बाद पुलिस 3 शूटरों को फ्लाइट से देर रात मोहाली लेकर पहुंची। शूटर दीपक मुंडी, कपिल पंडित और जोकर को आज मानसा कोर्ट में पेश किया गया। तीनों को पेश अदालत ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस तीनों को पकडक़र पूछताछ कर सकती है. लॉरेंस बिश्नोई से भी उनके सामने बैठकर पूछताछ की जाएगी।
जिक्रयोग्य है कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ज्वाइंट आप्रेशन के चलते फरार 6वां शूटर दीपक मुंडी को भारत-नेपाल बार्डर से काबू किया गया। इसके साथ पुलिस ने 2 और गैंगस्टर पंडित व रजिंदर को भी काबू किया।























