सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले मे अब कुख्यात गैंगस्टर भूप्पी राणा की भी एंट्री
हत्यारों का पता बताने वालो के लिए किया बडा ऐलान
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) पंजाबी के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब कुख्यात गैंगस्टर भूप्पी राणा की भी एंट्री हो गई है। भूप्पी राणा ने टवीट के जरिये बडे ऐलान करते हुए कहा है कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेगे साथ ही कातिलों का पता बताने वालों के लिए 5 लाख इनाम की भी घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कैनेडा, अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

























