
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिद्धू का पूर्व सीएम कैप्टन ने फोन कर पूछा हालचाल
जल्द स्वास्थ्य होने की पूर्व सीएम कैप्टन ने की कामना
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता): दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिद्धू का काफी दिनो से स्वास्थ्य ठीक नही चल रहा है जिसे देखते हुए पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू जी के स्वास्थ्य के बारे में आज फोन पर जानकारी ली। बता दें कि मूसेवाला के पिता का इलाज पीजीआई में चल रहा है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शक्ति और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।





















