
दिल्ली 5 दिसंबर (विश्ववार्ता)पहले टी-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए 1-0 की बढ़त ले ली. अब सीरीज का दूसरा मैच रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाएगा. इस मैदान पर वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच खेले गए थे और दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने विशाल स्कोर खड़ा करते हुए भारत को हार सौंपी थी.






















