
सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
आईएएस अधिकारी इन विभागों का जिम्मा संभालेंगे
चंडीगढ़, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ की आईएएस पूर्वा गर्ग की तेलंगाना विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। जिसके चलते वह चंडीगढ़ से छुट्टी पर हैं और अपने विभागों का कार्यभार नहीं संभाल पा रही हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अब शहर के तीन अन्य आईएएस अफसरों में उनके विभाग बांट दिये हैं।
जारी ऑर्डर के मुताबिक, नगर निगम कमिश्नर आईएएस आनंदिता मित्रा को सिटको में मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि आईएएस अजय चगती को विजिलेंस विभाग में सेक्रेटरी का कार्यभार मिला है। इसी प्रकार आईएएस हरगुनजीत कौर एजुकेशन और टेक्निकल एजुकेशन सेक्रेटरी का कार्यभार संभालेंगी।























