चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता)सिक्किम के गंगटोक में भीषण हिमस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि, हिमस्खलन में अब तक 6 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। मरने वाले इन पर्यटकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा तमाम पर्यटक हिमस्खलन में फंसे हुए हैं। कइयों के बर्फ में दबे होने की भी आशंका है।
हालांकि, हिमस्खलन के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। जबकि अन्य फंसे और दबे लोगों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं अब तक हिमस्खलन के बीच से निकाले गए जो लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल भेजा गया है।






















