
सावधान: चाइना डोर से बढते लगातार जानलेवा हादसो के बाद पंजाब डी.जी.पी. ने जारी किये निर्देश
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता): चाइना डोर से सूबे मे लगातार बढते जानलेवा हादसों को देखते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में डी.जी.पी. गौरव यादव ने निर्देश जारी किए हैं उन्होने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है कि पंजाब में पूरी तरह चाइना डोर पर पाबंदी लगा दी गई है। चाइना डोर खरीदने और बेचने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डी.जी.पी. ने कहा कि चाइना डोर वातावरण के लिए हानिकारक है। यह डोर लंबे समय तक गलती नहीं है। उधर, पुलिस ने चाइना डोर के कई गट्टू पकड़े हैं जिसके चलते पंजाब पुलिस चाइना डोर के इस्तेमाल करने को लेकर सख्त नजर आ रही है।
























