सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित डबल्स के फाइनल में
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता)भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने मंगलवार को आस्ट्रेलियन ओपन 2023 मिश्रित डबल्स इवेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी-ब्रिटिश जोड़ी देसिरा क्रॉजिक और नील स्कूप्स्की को सेमीफाइनल में हरा दिया। सानिया और बोपन्ना ने दो बार की विंबलडन चैम्पियन जोड़ी देसिरा-स्कूपस्की को कड़े संघर्ष में 7-6(5), 6-7(5), 10-6 से हराया।






















