सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा नगर निगम के चुनावों के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा

चंडीगढ़/12दिसंबर (विश्व वार्ता): शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आगामी 9 अलग अलग नगर निगम के चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करने तथा स्थानीय स्तर पर तालमेल करने के लिए वरिष्ठ लीडरों पर आधारित हर शहर की स्क्रीनिंग कमेटियां बनाने की घोषणा की है। यह कमेटियां स्थानीय लीडरशीप से तालमेल करके योग्य उम्मीदवारों का चुनाव करके संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी अध्यक्ष को सौंपेंगी तथा फाईनल किए गए उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी द्वारा की जाएगी।
आज घोषणा की गई स्क्रीनिंग कमेटी का विस्तार नीचे लिखे अनुसार हैः
अबोहर नगर निगम काॅरपोरेशन के लिए सरदार सिकंदर सिंह मलूका पूर्व मंत्री, सरदार मनतार सिंह बराड़, श्री सरूप चंद सिंगला तथा सरदार परमबंस सिंह रोमाणा, बटाला नगर निगम के लिए सरदार लखबीर सिंह लोधीनंगल तथा सरदार बलबीर सिंह बिट्टू, मोगा नगर निगम काॅरपोरेशन के लिए सरदार लखबीर सिंह लोधीनंगल तथा सरदार बलबीर सिंह बिट्टू, मोगा नगर निगम के लिए जत्थेदार तोता सिंह पूर्व मंत्री, कपूरथला काॅरपोरेशन के लिए डाॅ. उपिंदरजीत कौर पूर्व मंत्री, सरदार गुरप्रताप सिंह वडाला, युवराज भूपिंदर सिंह तथा सरदार हरजीत सिंह वालिया, मोहाली नगर निगम के लिए प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा पूर्व मैंबर पार्लियामेंट, श्री एन.के शर्मा, सरदार चरनजीत सिंह बराड़, सरदार कंवलजीत सिंह रूबी तथा सरदार कुलवंत सिंह मेयर, होशियारपुर नगर निगम काॅरपोरेशन के लिए, सरदार शरनजीत सिंह ढ़िल्लों पूर्व मंत्री, सरदार सोहन सिंह ठंडल पूर्व मंत्री, सरदार सुरिंदर सिंह ठेकदार, बीबी महिंदर कौर जोश, सरदार सर्बजोत सिंह साबी तथा सरदार जतिंदर सिंह लाली बाजवा, पठानकोट नगर निगम के लिए सरदार हीरा सिंह गाबड़िया पूर्व मंत्री, सरदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली, सरदार सर्बजोत सिंह साबी तथा सरदार सुरिंदर सिंह कंवल मिंटू, फगवाड़ा नगर निगम के लिए सरदार बलदेव सिंह खैहरा, सरदार जरनैल सिंह वाहद तथा सरदार स्वर्ण सिंह कुलार के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा सरदार बादल द्वारा फैसला लिया गया कि बाकी 109 नगर निगम कमेटियों के चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चुनाव करने के लिए हर नगर निगम कमेटी के लिए 4 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटियां बनाने का फैसला किया गया है जिसमें संबधित जिले के आॅबजरवर, संबधित हल्के का इंचार्ज तथा संबधित शहर का शहरी अध्यक्ष व ग्रामीण अध्यक्ष शामिल होंगे। यह कमेटियां संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करके पार्टी अध्यक्ष को सौंपेंगी तथा उम्मीदवारों की फाईल सूची पार्टी द्वारा जारी की जाएगी।






















