
समलैंगिक शादी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मैं कोर्ट का इंचार्ज हूं, मैं ही फैसला लूंगा-CJI
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता): सुप्रीम कोर्ट में आज समलैंगिक विवाह के लिए कानूनी मान्यता की मांग वाले अनुरोधों पर सुनवाई होगी. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल, रवींद्र भट, हेमा कोहली और पीएस नरसिम्हा सहित पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए तैयार है।
इससे पहले कल यानि को मंगलवार से सेम सेक्स मैरिज के मामले में दाखिल याचिकाओं की सुनवाई हुई केंद्र सरकार ने इन याचिकाओं की सुनवाई के लिए स्वीकार्यता पर ही सवाल खड़े कर दिए. सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने कहा कि याचिकाओं पर सुनवाई शुरू होने से पहले स्वीकार्यता पर उनके ऐतराज को सुना जाना चाहिए। यह मामला पूरी तरह से विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है. सरकार की ओर से यह भी आपत्ति जताई गई है कि इस मामले में अदालतें दखल दे सकती हैं या ये सिर्फ संसद का एकाधिकार है. हालांकि मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वो पहले मामले को समझने के लिए याचिकाकर्ताओं को सुनना चाहेंगे और याचिकाकर्ता को कुछ देर सुनने के बाद ही वो सरकार को सुनना चाहेंगे.
इसपर एसजी ने कहा कि पहले याचिकाकर्ता को सरकार की प्रारंभिक आपत्तियों पर जवाब देना चाहिए. इसके बाद सीजेआई ने साफ कहा, ‘वो इस कोर्ट के इंचार्ज हैं, तो वो ही ये फैसला लेंगे। पहले याचिकाकर्ता को सुना जाएगा. इस अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया कैसे चलेगी, ये बताने की अनुमति वो किसी को नहीं देंगे।





















