
सप्ताह के पहले दिन जानिये आज शेयर बाजार का कैसा रहा हाल
चंडीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता) आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 612 अंक या 1.12 फीसदी टूटकर 54,223 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (हृस्श्व) का निफ्टी 174 अंक या 1.06 फिसलकर 16,237 के स्तर पर खुला। वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364.91 अंकों यानी 0.67 फीसदी की गिरानट के साथ 54,470.67 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 109.40 अंक यानी 0.67 फीसदी घटकर 16,301.85 पर बंद हुआ।


















