
मुंबई . सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 111.42 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 50651.90 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 22.40 अंकों (0.15%) की बढ़त के साथ 15.197.70 के स्तर पर क्लोज हुआ.सोमवार को बैंक शेयरों में खरीदारी रही, जबकि मेटल सेक्टर दबाव में रहा. कोरोना के घटते मामले, लॉकडाउन खुलने की उम्मीद और विदेशी बाजारों से मिली मजबूती से बाजार हरे निशान में बंद हुए.


















