
सप्ताह के आज दूसरे दिन जानिये बाजार का हाल,सेंसेक्स एक और कीर्तिमान की और बढता हुआ
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) : आज सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 67,000 अंक के एक और मील के पत्थर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज सेंसेक्स 360 अंक ऊपर उठकर 66,960 अंक पर पहुंचा। इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। वहीं टाइटन और टाटा मोटर्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार का कहना है कि चूंकि बाजार बहुत ज्यादा तेजी से ऊपर गया है, इसलिए किसी भी समय इसमें सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्तर पर कुछ मुनाफावसूली हो सकती है।




















