
मुंबई, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता): वीरवार को बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 677.23 अंक ऊपर और निफ्टी 224.30 पॉइंट ऊपर खुले। सेंसेक्स ने वीरवार को अच्छी शुरूआत को पूरा दिन कायम रखा और 4.23 प्रतिशत की बढत के साथ 31,159 पर बंद हुआ वही निफ्टी भी 4.00प्रतिशत की बढत के साथ 1265 अंको पर बंद हुआ।
बता दें कि इस सप्ताह ट्रेडिंग का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। वहीं, शनिवरा और रविवार को बाजार बंद रहता है।


















