
मुंबई.5 मार्च (विश्ववार्ता) सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 400 अंक यानी 0.82 फीसदी लुढ़ककर 50,430 के स्तर पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 116 अंक यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 15,014 के स्तर पर खुला. हालांकि, कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद यह 15,000 से भी नीचे दिखाई दिया.


















