
श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुले
पंज प्यारों की अगुवाई में गोबिंदघाट पहुंचा पहला जत्था
चंडीगढ़, 20 मई (विश्ववार्ता) श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज से सुबह 10 बजे खोल दिए गए हैं। गोविंद घाट गुरूद्वारा में शुक्रवार सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुँच चूका है। बता दें के शुक्रवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे से जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए थे। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं।























