श्रीगंगानगर में आज आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक महारैली होगी: आप
दिल्ली सीएम केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान करेगे जनता को संबोधित
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने शंखनाद कर दिया है और आजो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की रैली के जरिए अपना चुनावी आगाज करने जा रहे है।
रैली में जनता के बिजली, पानी, शिक्षा, पेपर लीक, और भ्रष्टाचार जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। गिरधारी लाल सेपट ने कहा कि केजरीवाल की 18 जून को होने वाली रैली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए एक चेतावनी होगी। गहलोत सरकार को भी बताना चाहेंगे कि प्रदेश में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का जो मनोबल टूटा है उसको लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर है