
पहली 3 हजार की किस्त आ चुकी है खातो में
सरकार की ओर से 96 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत
चंडीगढ, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता): कोरोनावायरस के पंजाब मे लगातार बढते मामले कैप्टन सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए है वहीें कोरोनावायरस व प्रदेश मे लगे कफ्र्यू दौरान परिवार चलाने की जद्दोजहद में लगे प्रत्येक निर्माण श्रमिक को कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार की ओर से 6000 रुपए दिया जाएंगे। सरकार के द्वारा यह राशि प्रत्येक श्रमिक के खातों में दो किस्तों में भेजी जाएगी। पहली किस्त के रूप में प्रत्येक पंजीकृत निर्माण श्रमिक के खातों में 3000 रुपए भेजे जा चुके हैं, जबकि दूसरी किस्त इसी हफ्ते में जारी कर दी जाएगी। जिससे कि किसी श्रमिक को कफ्र्यू के दौरान किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। सरकार की ओर से इसके लिए 96 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। राज्य में इस घातक कोरोनोवायरस के प्रकोप से मजदूरों को हो रही परेशानियों को कम करने के लिए 10 अप्रैल तक पूरी धनराशि उनके बैंक खातों में जमा करा दिए जाएंगे। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा किस्तवार रुपयों को श्रमिकों के खातों में भेजने के लिए श्रम विभाग को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस पर काम करते हुए श्रम विभाग की ओर से श्रमिको के खाते में तीन हजार रुपए की पहली किस्त उनके खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
Hockey Asian Champions Trophy; ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੈਟ੍ਰਿਕ ਨਾਲ ਭਾਰਤ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਚੌਥੀ ਜਿੱਤ
Hockey Asian Champions Trophy; ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੈਟ੍ਰਿਕ ਨਾਲ ਭਾਰਤ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਚੌਥੀ ਜਿੱਤ ਓਲੰਪੀਅਨ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਹਾਕੀ...























