
नई दिल्ली. 13 अप्रैल (विश्ववार्ता): मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. बाजार में दिनभर तेजी रही. मंगलवार को बीएसई पर सेंसेक्स 660 अंक चढ़कर 48,544 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी 213 अंकों की बढ़त के साथ 14,524 पर बंद हुआ. मंगलवार को Auto और financials शेयरों में तेजी रही. वहीं IT शेयरों में दबाव रहा. इससे पहले सोमवार को कोरोना और लॉकडाउन के चलते शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1707 अंकों की गिरावट के साथ 47,883 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 524 पॉइंट गिरकर 14,310 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही थी.
Gold Silver Price : ਅੱਜ ਹਫਤੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ‘ਚ ਗਿਰਾਵਟ
Gold Silver Price : ਅੱਜ ਹਫਤੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ‘ਚ ਗਿਰਾਵਟ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 28ਸਤੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)ਅੱਜ,...



















