
अडानी पोर्ट्स का शेयर उछला
नई दिल्ली. आजशेयर बाजार की तेज शुरूआत हुई है. सुबह 9.25 बजे, BSE का सेंसेक्स 344.55 अंकों की तेजी के साथ 52,919.01 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, NSE का निफ्टी 63.15 अंकों की तेजी के साथ 15,746.50 पर कारोबार कर रहा है.
NSE पर आज अडानी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक 5.13% तक उछला. इसके बाद, NTPC, टाइटन, एसबीआई, बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में हैं. वहीं, UPL, विप्रो, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयर में गिरावट हैं.


















