
मुंबई. शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुले. एनएसई निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर 15,862 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स की भी शुरुआत स्ट्रॉन्ग रही। यह 324 पॉइंट की मजबूती के साथ 52,912 पर खुला।बाजार को मेटल शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट का उछाल है। IT और ऑटो इंडेक्स में लगभग आधा पर्सेंट की तेजी है। एनर्जी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स में मजबूती है।
एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा खरीदारी हो रही है। अमेरिकी शेयर बाजार कल मजबूती के साथ बंद हुए थे। इन दोनों घटनाओं का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी पड़ा है।



















