
दिनभर की तेज उठापटक
दिल्ली 21 दिसंबर (विश्ववार्ता) ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से मचे हड़कंप की खबरों का भारतीय शेयर बाजारों पर काफी बुरा असर देखने को मिला. इंडियन स्टॉक मार्केट्स आज सुबह गिरकर खुले. दिनभर की तेज उठापटक के बाद दोपहर के सत्र में 2.30 बजे के बाद इसमें कुछ रिकवरी हुई और अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 1406.73 अंक यानी 3 फीसदी की गिरावट के साथ 45,553.96 अंक पर बंद हुआ.


















