चंडीगढ़. 28 दिसंबर (विश्ववार्ता, गुरप्रीत): उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड कहर जारी है। अगले दो दिनो तक दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगण और दिल्ली समेत उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर बरकरार रहने की संभावना है। 30 दिसंबर के बाद अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है।
वहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुरुवार को ठंड से 42 लोगों की मौत की सूचना मिली है। हरियाणा और पंजाब में ठंड बढ़ी, हिसार में तापमान गिरकर 0.3 डिग्री पर पहुंचा। हरियाणा और पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड शनिवार को भी जारी रही।
अमृतसर में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, हलवारा 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.8 डिग्री और पटियाला में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर रहा
ਵਸੀਕਾ ਨਵੀਸ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਸਹਾਇਕ 225000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ਵਸੀਕਾ ਨਵੀਸ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਸਹਾਇਕ 225000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ,...