
शिअद के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा कोर्ट में पेश
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता): वर्ष 1984 दंगों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल के नेताओं द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने के मामले में वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने अब सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 जून तय की गई है।
दायर मामला 2021 का है। महंगाई और 1984 दंगों के विरोध में शिअद नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोडक़र पुलिस कार्य में बाधा डाली और सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया था। पुलिस को रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और नेताओं को हिरासत में लिया था।























