
चंडीगढ मे घने कोहरे से आम जन जीवन अस्त व्यस्त
चार उड़ानें रद्द, पढिये कौन सी फ्लाइट हुईं लेट
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) उत्तर भारत इस समय घने कोहरे की चपेट मे है, चंडीगढ मे कडकती ठंड से आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली सुबह 6:20 बजे की फ्लाइट 10:30 बजे रवाना हुई। इसके साथ मुंबई जाने वाली फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से उड़ान भरी। वहीं श्रीनगर व कुल्लू की फ्लाइट ने 45 मिनट देरी से उड़ान भरी।





















