शारजाह 5 नवंबर (विश्ववार्ता) शारजाह में खेले गए तीसरे महिला टी20 चैलेंज के पहले मैच में बुधवार को वेलोसिटी ने सुपरनोवाज को पांच विकेट से हरा दिया। सुपरनोवाज ने 127 रनों का लक्ष्य सामने रखा था, जिसे वेलोसिटी ने 1 गेंद रहते हासिल कर लिया।वेलोसिटी की कप्तान मिताली राज ने सुपरनोवाज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सुपरनोवाज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए। सुपरनोवाज की ओर से चमारी अटापट्टू ने 44, हरमनप्रीत कौर ने 31, शशिकला सिरीवर्धने ने 18 और प्रिया पुनिया ने 11 रन बनाए थे। एकता बिष्ट ने वेलोसिटी के लिए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके अतिरिक्त जहाँआरा आलम और लीघ कास्पेरेक ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...























