विमेंस प्रीमियर लीग-2023 मे आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) महिला प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में होगी। एक तरफ गुजरात जायंट्स की कमान स्नेह राणा के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को मेग लैनिंग संभालती हुई नजर आएंगी। तो आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम 11 बनाई जा सकती है।