
विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को लगा बड़ा झटका
पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता) जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को बड़ा झटका लगा है। कंबोज के पिता सुरिंदर कांबोज को पंजाब पुलिस ने लाखों रुपए के लेनदेन मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोल्डी कंबोज के पिता समेत चार के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 389 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
गोल्डी के पिता सुरिंदर कंबोज पर आरोप लगाते हुए सुनील कुमार नामक व्यकित ने पुलिस को बताया कि गोल्डी के पिता ने मुझे रेप के झूठे मामले में फंसाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे. वहीं सुनील के बयानों के आधार पर सुरिंदर सिंह कंबोज, रानो बाई, सुनील रॉय और सुनील रॉय की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।























