
विदेश से फिर आई दुखदाई खबर: पंजाब की युवती की मौत से घर मे मचा हाहाकार
दो महीने पहले ही पिता की हो चुकी है मौत
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है अब खबर कनाडा से आ रही है जहां पंजाब के बनूड़ की युवती की सडक़ हादसे में मौत हो गई है। कोमलप्रीत कौर कनाडा के ब्रैम्पटन अपने दोस्तों के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में चार वाहनों की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर से कोमलप्रीत की गाड़ी का दरवाजा खुल गया और वह सडक़ पर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ब्रैम्पटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि दो महीने पहले कोमलप्रीत के पिता जोधा सिंह की कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद कोमलप्रीत और उसके भाई दीदार सिंह को उनकी मां ने सुनहरे भविष्य की खातिर कनाडा भेज दिया। पति की मौत से गम में डूबी मां को बेटी की मौत ने पत्थर कर दिया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















