
विदेश मे फिर पंजाब के नौजवान की मौत से परिवार मे मची चीख पुकार
चंडीगढ़, 11 मई (विश्ववार्ता) विदेश से फिर दुखदाई खबर सामने आ रही है पंजाब से अमरीका गए चोगावां कस्बे के युवक रसाल सिंह पुत्र बचित्तर सिंह की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई।
मृतक रसाल सिंह के चाचा पूर्व सरपंच जतिंदर सिंह काला ने बताया कि रसाल सिंह कुछ दिन पहले अमरीका गया था, जहां सडक़ दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अमरीका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई और रसाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा थे।























