विदेश मे कबड्डी प्रमोटर नीतू कांग पर जानलेवा हमला
कांग के घर के बाहर ताबडतोड गोलियां बरसाई, हालत गंभीर
चंडीगढ़, 6 मई (विश्ववार्ता) कनाडा के कबड्डी प्रमोटर नीतू कांग पर जानलेवा हमले होने की जानकारी सामने आई है। कनाडा के सरे स्थित नीतू के घर के बाहर उन पर हमला किया गया। आपको बता दें, नीतू नॉर्थ इंडिया सर्किल स्टाइल कबड्डी फेडरेशन की मेंबर है। इसके साथ ही वह पंजाब और कनाडा के चर्चित कबड्डी प्रमोटरों में से भी एक है। इस घटना में उन्हें 2 गोलियां लगीं जिनमें 1 उनके पेट और दूसरी गोली उनकी टांग में लगी है। फिलहाल घायल अवस्था में वह अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नीतूं कांग जालंधर के उग्गी गांव के रहने वाले हैं।