
विदेश मंत्री जयशंकर आज से मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर
चंडीगढ, 18 जनवरी (विश्ववार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज मालदीव और श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर जायेंगे जहां वह इन दोनों पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा करेंगे।विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर अपनी यात्रा के पहले चरण में मालदीव पहुंचेंगे जहां वह द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिये कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।





















