
विदेशो मे नही रूक रहा पंजाबियों की मौत का सिलसिला
एक और नौजवान की कनाडा मे मौत
चंडीगढ़, 8 जनवरी (विश्व वार्ता)पंजाब से विदेशो मे गये पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। अब एक और नौजवान की कनाडा मे मौत से परिवार पर दुखो का पहाड टूट गया है। कनाडा के ब्रैम्पटन में एक पंजाबी नौजवान की सडक़ हादसे में मौत हो गई। नौजवान की पहचान जीरा निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह दुखद खबर मिलने से घर में मातम का माहौल है। युवक करीब साढ़े तीन साल पहले पढऩे के लिए कनाडा गया था।





















