वाराणसी में आज से G20 सम्मेलन का आगाज
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता)उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज से तीन दिवसीय G-20 सम्मेलन का आगाज होगा। यह सम्मेलन 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें कृषि, कृषि शिक्षा, अनुसंधान आदि मुद्दों पर सभी देशों के कृषि वैज्ञानिक मंथन करेंगे। यहां भारत समेत दुनिया के 20 विकासशील देशों में वैश्विक कृषि के विकास का नया रोडमैप तैयार होगा। सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। काशी के चौराहों और सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया है और काशी दुनिया के 20 दिग्गज देशों से आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है।